Headlines

रिद्धि स्वीट हाउस से रसगुल्ला और कराची हलवा के नमूने भरे, जांच के लिए भेजे जाएंगे

इटावा। त्योहारों और आम दिनों में बाजार में बिकने वाली मिठाइयों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शास्त्री चौराहा स्थित रिद्धि स्वीट हाउस पर पहुंचकर मिठाइयों की गुणवत्ता की जांच की। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने दुकान से रसगुल्ला और कराची हलवा के नमूने संग्रहित किए। विभागीय अधिकारियों ने दोनों नमूनों को नियमानुसार जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया शुरू की है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मिठाइयों की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप होने की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्यवाही का उद्देश्य बाजार में उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। विभाग की ओर से समय-समय पर मिठाई की दुकानों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिए जाते हैं, जिससे खाद्य पदार्थों में मिलावट की संभावना पर अंकुश लगाया जा सके।इस दौरान खाघ सुरक्षा अधिकारी राकेश सकारिया और कपिल गुप्ता मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share