इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में रविवार को पुलिस लाइन स्थित मीटिंग हॉल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अपराध संतोष कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारीगण सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
शिविर में कुल 52 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया।अधिकारियों ने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर रक्त उपलब्ध होना जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रक्तदान मानवता और जनसेवा का महत्वपूर्ण कार्य है।शिविर के समापन पर अपर पुलिस अधीक्षक अपराध ने रक्तदान करने वाले सभी पुलिसकर्मियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके इस मानवीय कार्य के लिए उत्साहवर्धन किया। शिविर में जिला चिकित्सालय रक्त केंद्र की चिकित्सकीय टीम तथा पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
रक्तदान शिविर में 52 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया रक्तदान

