Headlines

बुढ़वा मंगल पर संकट मोचन मंदिर में होंगे धार्मिक आयोजन 21 से 22 सितंबर तक चलेगा धार्मिक कार्यक्रम, महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ होगा समापन

इटावा। बुढ़वा मंगल के पावन अवसर पर शहर के प्रधान डाकघर के सामने स्थित श्री 10008 दक्षिणमुखी संकट मोचन महावीर मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के संस्थापक एवं व्यवस्थापक डॉ. राम नारायण दीक्षित (गुरुजी) ने बताया कि बुढ़वा मंगल के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पूजा-अर्चना एवं दर्शन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।कार्यक्रम के तहत 21 सितंबर को प्रातः 9 बजे गणेश-गौरी एवं नवग्रह पूजन के साथ श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद 22 सितंबर मंगलवार को प्रातः संकट मोचन का ध्वज श्रृंगार, पूजन एवं अर्चन होगा। प्रातः 9 बजे अखंड रामायण का समापन तथा 10 बजे हवन-यज्ञ एवं समापन आरती आयोजित की जाएगी।वहीं, 22 सितंबर की शाम 9 बजे श्री संकट मोचन की महाआरती होगी। इसके उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से धार्मिक आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Please follow and like us:
Pin Share