Headlines

भगवान आदिनाथ मेला महोत्सव का भव्य आगाज, कार्यालय उद्घाटन के साथ तैयारियां तेज

फिरोजाबाद। यमुना की पावन तलहटी में स्थित लगभग 600 वर्ष प्राचीन तीर्थ क्षेत्र श्री 1008 भगवान आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, जलालपुर के तत्वावधान में आयोजित होने वाले श्री 1008 भगवान आदिनाथ मेला महोत्सव-2026 की तैयारियों का रविवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। श्री 1008 भगवान आदिनाथ मेला महोत्सव समिति-2026 के कार्यालय का भव्य उद्घाटन श्री दिगम्बर जैन भवन, चौकीगेट में धार्मिक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु, समाजसेवी, उद्योगपति एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।कार्यक्रम का शुभारंभ सोनगढ़, गुजरात से अध्ययनरत वीर जैन द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण मंगलाचरण से हुआ। मंगलाचरण की भक्तिमय प्रस्तुति से वातावरण धर्ममय हो गया। इसके बाद सुहानी जैन ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। उपस्थित समाजबंधुओं ने दोनों प्रस्तुतियों की सराहना की।समारोह में सुरेश चन्द्र जैन ‘रम्भों बाबू’ ने भगवान आदिनाथ मेला महोत्सव समिति के कार्यालय का उद्घाटन किया। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन ‘सोली’ ने मंच का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री अरविन्द कुमार जैन का भी विशेष सहयोग रहा।चित्र अनावरण का पुण्यार्जन राहुल जैन ‘सर्वज्ञ’परिवार ने किया। दीप प्रज्ज्वलनका पुण्यार्जन श्री अजय कुमार जैन ‘मधुर ग्लास’परिवार द्वारा किया गया। वहीं कार्यक्रम में स्वल्पाहार का पुण्यार्जन श्री अजित कुमार जैन ‘बंटू’ परिवार, लक्ष्मी हॉस्पिटल कॉलोनीद्वारा किया गया।समारोह में मंदिर संस्थागत अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश जैन ‘नेताजी’, मंदिर समिति अध्यक्ष मनीष जैन ‘न्यू तिलक नगर’ स्वागताध्यक्ष दीपक जैन ‘जैन पैकिंग’सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।इस अवसर पर आगामी प्राचीन मेला महोत्सव के अध्यक्ष मनोज मित्तल, आगामी भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव-2027 के अध्यक्ष अजय कुमार जैन ‘जॉली’, संजीव कांत जैन ‘संजू’, विमलेश कुमार जैन ‘सिंघई’, धीरेश कुमार जैन ‘सिंघई’, राहुल जैन ‘एम.आर., राजेश जैन ‘आइडिया’ दीपक जैन, राजा जैन ‘राजा का ताल’, धर्मेन्द्र जैन ‘रॉकी’, विकास जैन ‘रपरिया, मनोज जैन नन्नूमल जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।समिति के अध्यक्ष आयुष जैन उपाध्यक्ष अंशुल जैन महामंत्री रजत जैन कोषाध्यक्ष हर्ष जैन एवं ऑडिटर धर्मेन्द्र जैन ने बताया कि आगामी 27 सितंबर 2026 को श्री 1008 भगवान आदिनाथ मेला महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। महोत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए विभिन्न समितियों द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं।उन्होंने बताया कि कार्यालय के शुभारंभ के साथ ही मेला महोत्सव से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का कार्य शुरू हो गया है। समाज के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में विभिन्न समितियां आयोजन की तैयारियों में जुट गई हैं। धार्मिक कार्यक्रमों के साथ समाज की सहभागिता को भी विशेष महत्व दिया जा रहा है।समिति पदाधिकारियों ने समस्त जैन समाज एवं धर्मप्रेमी बंधुओं से 27 सितंबर को आयोजित होने वाले मेला महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर आयोजन को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने की अपील की।समारोह के अंत में आयोजन समिति ने कार्यालय उद्घाटन में उपस्थित सभी अतिथियों, समाजबंधुओं, पुण्यार्जक परिवारों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। समिति ने कहा कि समाज के सामूहिक सहयोग एवं सहभागिता से भगवान आदिनाथ मेला महोत्सव को सफल और यादगार बनाया जाएगा।

Please follow and like us:
Pin Share