फिरोजाबाद। अतिशय क्षेत्र चंद्रवाड़ में आगामी 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मेला महोत्सव की तैयारियों के तहत रविवार को श्री चंद्रप्रभु जैन मंदिर में मेला कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं सपा के राष्ट्रीय सचिव सतेंद्र जैन सोली रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ श्री जी के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद मेला समिति की ओर से अतिथियों एवं गणमान्य लोगों का तिलक, पटका व माला पहनाकर स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने मेले को सफल बनाने को लेकर अपने सुझाव भी दिए।अंत में अनूप जैन एडवोकेट ने फीता काटकर मेला कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राजदीप जैन, कृष्णा जैन, अंशुल जैन, ऋतिक जैन, दीपक जैन, राज जैन, प्रमोद जैन, सौरभ जैन, लिंकन जैन, बॉबी जैन, मनोज जैन, संजीव जैन, अनमोल जैन सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
चंद्रवाड़ मेले के लिए कार्यालय का उद्घाटन 2 अक्टूबर को होगा ऐतिहासिक मेला महोत्सव

