इटावा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के अध्यक्ष रजत सिंह जैन एवं पूर्णकालिक सचिव आरती द्विवेदी के निर्देशानुसार सोमवार को अधिकार मित्रों की ओर से डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सभागार में हिंदी दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डीबीए अध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी ने हिंदी भाषा की गरिमा, महत्व एवं वैज्ञानिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी भारत की आत्मा है, जो देशवासियों को आत्मीयता के साथ जोड़ती है। उन्होंने दैनिक एवं विधिक कार्यों में गर्व के साथ हिंदी का प्रयोग करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अधिकार मित्र सुधीर मिश्र ने बताया कि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। उन्होंने हिंदी के सम्मान में कविता भी प्रस्तुत की। अधिकार मित्र डॉ. ज्योति वर्मा ने अधिवक्ताओं से विधिक कार्यों में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने की अपील की तथा कविता प्रस्तुत की। महिला सामाजिक कार्यकर्ता प्रेरणा जुबैरी ने भी हिंदी के सम्मान में कविता सुनाई।इस अवसर पर अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह यादव, सतीश चंद्र महेरे, हरबिलास दोहरे, देवेंद्र पांडे, श्याम सिंह यादव, प्रभाकर तिवारी, शैलेंद्र सिंह वर्मा, अंबरीष पांडेय, अंशुल पांडे, अजय द्विवेदी, विकास रावत, अमित कुमार तिवारी, सुभाष चंद्र यादव, राघवेंद्र सहित भाजपा जिला मंत्री प्रीती दुबे, जितेंद्र दुबे दद्दू, नीतेश प्रताप सिंह, तुलाराम राजपूत एवं अन्य वादकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ अधिकार मित्र संतोष कुमार त्रिवेदी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
डालसा की ओर से डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सभागार में मनाया हिंदी दिवस

