Headlines

परिवार परामर्श केंद्र में नई किरण पहल से तीन परिवारों में हुआ सुलह-समझौता-थाना प्रभारी आकांक्षा सिंह

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी सीओ सिटी अवनीश कुमार मार्गदर्शन में मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत चल रहे परिवार परामर्श केंद्र/नई किरण कार्यक्रम में तीन परिवारों के बीच सुलह-समझौता कराया गया।सोमवार को महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र में हुई सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों को समझाया गया। परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों एवं पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद तीनों परिवारों ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त कर साथ रहने पर सहमति जताई।समझौता करने वाले परिवारों में प्रिया-पंकज निवासी धर्मनगर, गौरी शंखवार-रोहित निवासी लालपुरा तवैला तथा जया-शैलेंद्र निवासी कोतवाली क्षेत्र शामिल हैं।इस दौरान महिला थाना प्रभारी आकांक्षा सिंह, उपनिरीक्षक बृजेंद्र बहादुर सिंह, काउंसलर चित्रा परिहार, सुशीला राजावत, महिला आरक्षी एवं परिवार परामर्श केंद्र के कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस ने लोगों से छोटी-छोटी बातों को संवाद एवं समझदारी से सुलझाने की अपील की।

Please follow and like us:
Pin Share