इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना लवेदी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बहला-फुसलाकर ले जाई गई 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को मात्र दो घंटे में सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, नगला बल्दु निवासी महिला ने थाने में सूचना दी कि उसकी नाबालिग पुत्री को फिरोजाबाद निवासी सुमित कश्यप बहला-फुसलाकर ले गया है। सूचना पर लवेदी थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक एवं मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर बालिका की तलाश शुरू की।
पुलिस ने अथक प्रयास करते हुए दो घंटे के भीतर बालिका को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी सुमित कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। मामले में थाना लवेदी में मु0अ0सं0 36/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। कार्यवाही करने वाली टीम में थानाध्यक्ष गौरव कुमार, उपनिरीक्षक राम किशोर कुशवाहा, महिला कांस्टेबल प्रतीक्षा सिंह और कांस्टेबल सचिन कुमार शामिल रहे।
ऑपरेशन मुस्कान में दो घंटे में नाबालिग बालिका बरामद, लवेदी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

