इटावा। पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने नियमित जनसुनवाई कर विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने फरियादियों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से वार्ता कर शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।एसएसपी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का न्यायोचित और प्रभावी निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं

