Headlines

सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार

इटावा -उत्तर प्रदेश पुलिस ,होमगार्ड, रेलवे पुलिस, फार्माशिष्ट, भारतीय सेना आदि में सरकारी नौकरी लगवाने का लालच देकर ऑनलाइन लाखों की ठगी करने वाले अन्तर्जनपदीय साइबर ठग को किया गिरफ्तार ,कब्जे से फर्जी नियुक्ति पत्र, विभिन्न सरकारी विभागों की मोहरे ,ATM कार्ड, पासबुक,चेकबुक,सिम कार्ड, मोबाइल, अपाचे मोटर साइकिल व रु0-10,000/- आदि बरामद की गई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीश्चन्द्र के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी भरथना रामदवन के नेतृत्व में साइबर सेल व थाना ऊसराहार पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से बड़ी कार्यवाही की गई गठित टीम साइबर सेल इटावा व थाना ऊसराहार पुलिस टीम ने संयुक्त रुप से बड़ी कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्त नवल किशोर पुत्र रामस्वरुप निवासी नगला विजयी थाना भरथना को चेकिंग के दौरान भर्थिया अन्डरपास थाना क्षेत्र ऊसराहार से मय फर्जी दस्तावेजों आदि व अपाचे मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की। पुलिस टीम द्वारा पूछतांछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त नवल किशोर द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व होमगार्ड की भर्ती की प्रक्रिया प्रचलित है जिसका फायदा उठाकर मैं गांवो के भोले-भाले नौजवानों को भर्ती कराने का लालच देकर उनसे फाइल चार्ज व अन्य खर्चों के नाम पर अपने खाते में रुपये डलवा लेता था और उन्हे फर्जी ज्वाइनिंग लेटर बनाकर जिसमें फर्जी मोहर भी लगाकर दे देता था। यदि वे लोग मुझे बार-बार फोन करके अपनी नौकरी के बारे में पूंछते थे तो मैं मोबाइल बन्द कर लेता था या अपना मोबाइल नम्बर बदल लेता था। यदि किसी को शक हो जाता था तो मैं अपनी चेकबुक से चेक काटकर दे देता था आपके द्वारा जो 10 हजार रुपये मुझसे तलाशी में बरामद हुए है वो वही रुपये है जो मैने इन लोगों से लिए है शेष रुपये मैने शौख पूरे करने आदि में खर्च कर लिए है।पुलिस साइबर सेल उपनिरीक्षक लोकेश कुमार,प्रभारी निरीक्षक थाना ऊसराहार नरेन्द्र कुमार मिश्रा,टीम द्वारा कार्यवाही की गई

Please follow and like us:
Pin Share