इटावा। भारतीय जनता पार्टी जनपद कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार ‘अन्नू’ गुप्ता की अध्यक्षता में मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास हेतु जिला कार्ययोजना बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करने के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि एवं जनपद प्रभारी कमलावती सिंह ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संगठन है। बूथ स्तर पर कार्य करने वाला प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव का वास्तविक योद्धा है। उन्होंने पदाधिकारियों से बूथों पर नियमित प्रवास, संवाद और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प तभी साकार होगा, जब उत्तर प्रदेश में संगठन और सरकार पूरी शक्ति के साथ जनता के बीच कार्य करें और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित हो।पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार नियमित संपर्क, संवाद, सक्रिय प्रवास और कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संबंध हैं। पदाधिकारियों को अपने निर्धारित क्षेत्रों में प्रवास कर संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करनी चाहिए तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करना चाहिए।समापन उद्बोधन में जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि विपक्ष झूठ, भ्रम और दुष्प्रचार का वातावरण बनाने का प्रयास कर रहा है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाएं तथा विपक्ष के झूठ का तथ्यों के आधार पर जवाब दें।
बैठक का संचालन अभियान संयोजक एवं जिला महामंत्री जितेंद्र गौड़ ने किया।इस दौरान पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा, अजय धाकरे, जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत, अभियान सह-संयोजक कृपा नारायण तिवारी, आयुष राज, जिला उपाध्यक्ष विरला शाक्य, अशोक चौबे, यशवर्धन चौधरी, संजीव भदौरिया, बासु चौधरी, जिला मंत्री राजकमल यादव, संजू बाबू शाक्य, प्रीती दुबे, जितेंद्र पाल, कोषाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, सह-कोषाध्यक्ष समीर सक्सेना, निवर्तमान जिला मंत्री रजत चौधरी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र बघेल, राजवर्धन भदौरिया, जितेंद्र जैन, किसान मोर्चा अध्यक्ष अवधेश चतुर्वेदी, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष उदयवीर दोहरे, किसान मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री विकास भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, सह-मीडिया प्रभारी अंकित सैनी, आईटी जिला संयोजक शरद तिवारी, जिला संयोजक सोशल मीडिया विमलेश शाक्य सहित पार्टी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ संगठन को मजबूत करने पर जोर

