Headlines

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कुल्हाड़ी व डंडा बरामद

इटावा। बकेवर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और लकड़ी का डंडा भी बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को पारिवारिक विवाद के दौरान गुलजार नगर, महेवा निवासी रामबाबू के परिवार पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला किया गया था। हमले में रामबाबू के सिर में कुल्हाड़ी लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में उनकी पत्नी छोटी बिट्टी की तहरीर पर थाना बकेवर में मुकदमा दर्ज किया गया था।
अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त अविनाश उर्फ सोनू अपना ढाबा महेवा के पीछे नया नगला मोड़ के पास बरगद के पेड़ के नीचे बैठा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि विवाद के बाद उसने अपने भाई वीटू के साथ मिलकर रामबाबू और उसके परिजनों पर कुल्हाड़ी व डंडे से हमला किया था। घटना के बाद उसने कुल्हाड़ी और डंडे को बोरी में रखकर बरगद के पेड़ के पास झाड़ियों में छिपा दिया था। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर झाड़ियों से एक कुल्हाड़ी और एक लकड़ी का डंडा बरामद किया। पुलिस थानाध्यक्ष विपिन कुमार, उपनिरीक्षक रजनीश तिवारी, हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह, हेड कांस्टेबल संजीव कुमार, कांस्टेबल आशुतोष मिश्रा एवं कांस्टेबल विजय कुमार टीम द्वारा कार्यवाही की गई।

Please follow and like us:
Pin Share