इटावा। मानवता और समाजसेवा के उद्देश्य से मंगलवार को श्री शीतला प्रसाद शोरावाल बालिका इंटर कॉलेज में रक्तदाता समूह इटावा एवं उत्तर प्रदेश मेडिकल एसोसिएशन इटावा इकाई के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर, रक्तदाता जागरूकता शिविर एवं महिला सशक्तिकरण 5.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया।
कार्यक्रम के दौरान रक्तदाता समूह इटावा ने लोगों से अपील की कि वे स्वेच्छा से रक्तदान कर एनीमिया, थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों तथा डायलिसिस और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों की मदद करें। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा में से एक है। एक रक्तदान आवश्यकता के अनुसार कई मरीजों के उपचार में उपयोगी साबित हो सकता है।शिविर में सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं रक्त केंद्र सैफई से जुड़े डॉ. आदित्य शिवहरे, उत्तर प्रदेश मेडिकल एसोसिएशन इटावा इकाई के अध्यक्ष अभिषेक दुबे, रक्तदाता समूह के सचिव पंकज भदौरिया सहित कॉलेज के प्रधान लिपिक राहुल चौहान मौजूद रहे।इस दौरान शरद चौधरी एवं उनकी पत्नी सपना चौधरी, नितिन त्रिपाठी, शेखर दुबे, गौरव शुक्ला, सुनील अग्निहोत्री, अंकित दुबे, विकास, विश्वनाथ प्रताप, प्रशांत मिश्रा, अंजुल राजपूत, सुनील शर्मा, प्रिंस, रवि चौहान, आदित्य प्रताप एवं शिवकिशोर सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया।रक्तदाता समूह की ओर से शरद तिवारी, विमलेश तिवारी, सौरभ परिहार, राजेश दुबे एवं मोहम्मद शब्बीर ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान रक्त केंद्र की टीम में डॉ. आदित्य शिवहरे, डॉ. ऋषभ, टेक्नीशियन मो. सलमान सिद्दीकी, सुनील स्वामी, मुकेश, देवेश, प्रियंका पाल, कपिल, अवध, राजेश एवं विमलेश ने शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। कार्यक्रम में रक्तदान के साथ लोगों को नियमित रक्तदान के प्रति जागरूक भी किया गया।
शीतला प्रसाद शोरावाल बालिका इंटर कॉलेज में रक्तदान एवं जागरूकता शिविर आयोजित

