Headlines

इटावा में गौरांग महाप्रभु पाट उत्सव धूमधाम से संपन्न, फूलों की होली,उमड़ा जनसैलाब

इटावा। नगर के पक्का तालाब परिसर में ‘ब्रह्म मध्य गौड़ीय संप्रदाय’ एवं ‘श्री श्री गौर निताई परिवार’ के तत्वावधान में गौरांग महाप्रभु पाट उत्सव, रविवार सत्संग एवं दिव्य हरिनाम संकीर्तन का भव्य आयोजन अत्यंत उत्साह व श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में सनातन धर्म प्रचारक पं. मनु पुत्र दास के सानिध्य में उत्सव को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया इस अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ जी, सुभद्रा जी और बलभद्र जी का ताजे सुगंधित देशी-विदेशी फूलों से अलौकिक व मनमोहक श्रृंगार किया गया। प्रभु के इस दिव्य रूप का दर्शन करने और आशीर्वाद पाने के लिए पूरे परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
संध्या 7:00 बजे भव्य आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके बाद 8:00 बजे से दिव्य हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। संकीर्तन के दौरान पूरा प्रांगण ‘जय गौर-निताई’ के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने अत्यंत हर्षोल्लास के साथ फूलों की होली खेली और ढोल-मंजीरों की ताल पर झूमते हुए खूब बधाई गायन किया। उत्सव के आनंद में श्रद्धालुओं के बीच खूब मिठाइयां और खिलौने बांटे गए, जिन्हें पाकर बच्चे और भक्तजन खुशी से निहाल हो उठे।इस अवसर पर त्रिदंडी स्वामी ॐ विष्णु पाद श्री श्रीमद भक्ति गौरव केशव गोस्वामी जी महाराज एवं तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज के चित्रों पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया गया। अंत में रात्रि 9:00 बजे महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें उपस्थित विशाल जनसमूह ने महाप्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया।

Please follow and like us:
Pin Share