Headlines

रात की गश्त में मिला गुमशुदा मासूम, पुलिस की कोशिशों से परिवार से हुआ मिलन

इटावा। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत एक गुमशुदा 9 वर्षीय बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 29/30 अगस्त की रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम को भरथना चौराहे पर एक 9 वर्षीय बच्चा अकेला मिला। पुलिस ने बच्चे से जानकारी प्राप्त करने के साथ स्थानीय लोगों से संपर्क किया तथा सोशल मीडिया के माध्यम से उसके परिजनों की तलाश में व्यापक प्रचार-प्रसार किया।पुलिस के सघन प्रयासों से बच्चे के परिजनों का पता चल गया। इसके बाद ऑपरेशन मुस्कान के तहत बच्चे को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Please follow and like us:
Pin Share