Headlines

रिजर्व पुलिस लाइन में यूपी-112 की कार्यप्रणाली की एसएसपी ने की समीक्षा, लापरवाही पर कार्यवाही की चेतावनी

इटावा। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रविवार को यूपी-112 की कार्यप्रणाली और पुलिस रिस्पांस व्हीकल (PRV) के संचालन की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने मुख्यालय यूपी-112, उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा 16 अक्टूबर को जारी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में एसएसपी ने PRV कर्मियों को अपने निर्धारित कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहकर प्रभावी पेट्रोलिंग करने तथा हॉटस्पॉट और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यूपी-112 से प्राप्त आपातकालीन सूचनाओं पर तत्काल संज्ञान लेते हुए निर्धारित समय में घटनास्थल पर पहुंचें और पीड़ितों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएं।एसएसपी ने संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने, अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस की दृश्यता एवं गतिशीलता बनाए रखने के साथ ही PRV की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए।उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने तथा संशोधित SOP का कड़ाई से पालन करने को कहा। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही या शिथिलता मिलने पर संबंधित कर्मी की जवाबदेही तय कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक अपराध संतोष कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइंस आयुषी सिंह, प्रभारी निरीक्षक यूपी-112 उदय राम गौतम सहित यूपी-112 में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share