इटावा। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत ए.आई.सी.सी. ऑब्जर्वर राष्ट्रीय सचिव रामकृष्ण ओझा के साथ-साथ पी.सी.सी. ऑब्जर्वर प्रकाश प्रधान एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव कुलदीप वशिष्ठ दिल्ली से स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस द्वारा अपने तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत इटावा पहुंचे। जहां इटावा रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से ज़ोरदार स्वागत किया। उसके बाद सभी प्रेक्षक चाणक्य होटल पहुंचे जहां पर 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 20 वार्ड कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ शहर कांग्रेस कमेटी की प्रथम संयुक्त बैठक आहुत की गई। जिसमें एआईसीसी ऑब्जर्वर रामकृष्ण ओझा ने सभी पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के निर्देश पर समस्त उत्तर प्रदेश में जनपद स्तर पर नए अध्यक्षों के मनोनयन के लिए यह सारी प्रक्रियाएं ज़ोर-शोर से ज़ारी हैं। इसी के अंतर्गत दोपहर 12.30 बजे से 2.30 बजे तक सभी प्रेक्षकों ने शेष 20 वार्ड कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ शहर कांग्रेस कमेटी की द्वितीय संयुक्त बैठक में भाग लिया।इसी क्रम में दोपहर 3.00 बजे से 3.30 बजे तक ज़िला युवा कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ संवाद स्थापित किया।दोपहर 3.30 बजे से 4 बजे तक ज़िला NSUI कमेटी के पदाधिकारियों के साथ वार्ता की जिसमें एआईसीसी ऑब्जर्वर रामकृष्ण ओझा ने संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत समस्त उत्तर प्रदेश में होने वाले ज़िला अध्यक्षों के चुनाव को लेकर सभी का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि वर्तमान समय में कांग्रेस पार्टी को ऐसे कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है जो कांग्रेस की विचारधारा से जुड़कर धरातल स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। इसी को दृष्टिगत रखते हुए ज़िला अध्यक्षों के चुनाव को लेकर यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है। उन्होंने समस्त कांग्रेस जनों से कहा कि आपके बहुमूल्य सुझाव हमें इस प्रक्रिया को आसान बनाने में मदद कर सकेंगे।कार्यक्रम के अंत में ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित एवं शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व ज़िला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, कोमल सिंह कुशवाहा, कुसुम लता उपाध्याय, कमला वर्मा, अंबुज त्रिपाठी, संजय दोहरे, सतीश नागर, प्रेम किशोर द्विवेदी,प्रेरणा ज़ुबैरी, अवनीश वर्मा, शोज़ब रिज़वी, हरेंद्र सिंह दिवाकर, जितेंद्र पाल, अमित तिवारी , यासमीन एवं शिवम् चौहान सहित सैकड़ो की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम को लेकर इटावा पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं एआईसीसी ऑब्जर्वर रामकृष्ण ओझा

