Headlines

बाबूपुरवा में महिला से अश्लील टिप्पणी, पत्रकार पति और जेठ को जान से मारने की धमकी का आरोप

कानपुर। बाबूपुरवा क्षेत्र में महिला से अश्लील टिप्पणी करने और विरोध करने पर उसके पत्रकार पति व जेठ को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता सबरीन ने तीन-चार अज्ञात व्यक्तियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना बाबूपुरवा पुलिस से शिकायत कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को वह साबिर के मैदान के पास स्थित परचून की दुकान पर जा रही थी। इसी दौरान कथित तौर पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उस पर अश्लील टिप्पणियां कीं। आरोप है कि आरोपितों ने पुलिस कार्रवाई किए जाने पर उसके पत्रकार पति और जेठ को जान से मारने की धमकी भी दी।घटना के बाद पीड़िता ने थाना बाबूपुरवा पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा और आरोपितों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
पुलिस ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए मामले में आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है फिलहाल, आरोपों की जांच की जा रही है

Please follow and like us:
Pin Share