Headlines

शिक्षक संवाद में भाजपा प्रत्याशियों की जीत की रणनीति पर मंथन

इटावा। मधुबन वाटिका होटल एंड रेस्टोरेंट में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं के चुनाव प्रभारी देवेश कुमार कोरी के नेतृत्व में सम्मानित शिक्षकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आगरा खंड शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।कार्यक्रम में शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी हरिकिशोर तिवारी तथा स्नातक एमएलसी प्रत्याशी मानवेंद्र प्रताप सिंह ‘गुरु जी’ के समर्थन में चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठन की भूमिका, जनसंपर्क अभियान और चुनावी तैयारियों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
संवाद के दौरान शिक्षकों एवं स्नातक वर्ग की समस्याओं, अपेक्षाओं और उनके हितों के सशक्त प्रतिनिधित्व के महत्व पर भी चर्चा हुई। उपस्थित शिक्षकों के सुझावों के साथ चुनावी अभियान को गति देने और संगठनात्मक समन्वय मजबूत करने पर बल दिया गया।कार्यक्रम में समाजसेवी श्रीकृष्ण अवस्थी और सचिन तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बैठक में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क बढ़ाने तथा चुनावी तैयारियों को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया गया।

Please follow and like us:
Pin Share