ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का बेहतर संचालन किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर एम एस सागर ने बताया कि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम (NLEP) के अंतर्गत कुष्ठ में नवाचार के लिए राज्य स्तर पर ग्वालियर जिले के डॉ. प्रबल प्रताप सिंह (डी.एल.ओ.) एवं डॉ. विरेंद्र नोडिया – डिस्ट्रिक्ट लेप्रोसी कंसलटेंट को उनके उल्लेखनीय योगदान और बेहतरीन काम के लिए सम्मानित किया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम.एस.सागर ने कुष्ठ कार्यक्रम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचरियों को उल्लेखनीय उपलब्धियों की सराहना की व शुभकामनाये दी ।
ग्वालियर जिले में कुष्ठ उन्मुलन कार्यक्रम के अंतर्गत नवाचार करते हुए बिना किसी अतिरिक्त बजट के सम्पूर्ण जिले मे स्पॉट लेप्रोसी सर्वे कार्यक्रम चलाया गया जिसमे अभूतपूर्व 70 नये कुष्ठ रोगी खोजे गए उनका तत्काल उपचार प्रारम्भ किया गया और उन्हें कुष्ठ से होने वाली विकृति से बचाया गया। ग्वालियर जिले मे इस कार्यक्रम की सफलता को देख राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ निधि शर्मा द्वारा यहाँ कार्यक्रम सम्पूर्ण मध्य प्रदेश मे लागू किया गया जो की जिले के लिए बहुत ही गौरव व सम्मान की बात हैं।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिन मैदानी कुष्ठ कार्यकर्ता (NMA) ने मेहनत की वे है श्री अमर सिंह कुशवाहा, श्री जे के उपाध्याय, श्री नरेन्द्र श्रीवास्तव, श्री महेंद्र गुर्जर, श्री अटल बिहारि शर्मा, श्री नरेश जाटव, श्री लातीराम कुशवाहा, श्री धीरज शर्मा, श्री महावीर चतुर्वेदी, श्री रामसेबक शर्मा, श्री राजवीर बघेल, श्री राकेश शर्मा, श्री सुरेंद्र नरवरिया एवं धीरज सोनी इन सभी को जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ.प्रबल प्रताप सिंह व जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पवन जैन ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया
ग्वालियर में कुष्ठ कार्यक्रम में नवाचार के लिए कुष्ठ कर्मचारियों का सम्मान

