Headlines

योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने किया वृक्षारोपण

भोपाल, 26 अगस्त 2026। जम्बूरी मैदान, बीएचईएल परिसर स्थित एसबीआई ऑक्सीजन बैंक में आज “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने अपनी माताजी श्रीमती हंसमुखी देवी जी के नाम पर वृक्षारोपण कर उन्हें हरित श्रद्धांजलि अर्पित की।
एसबीआई ऑक्सीजन बैंक के विशेषज्ञ डॉ. पंकज भारती ने उपस्थित अतिथियों को इस विशेष वन की विशिष्टता एवं यहां लगाए गए विभिन्न प्रजातियों के औषधीय, पुष्पीय, फलदार एवं पर्यावरणीय महत्व के पौधों के बारे में जानकारी दी।
डॉ. राघवेंद्र शर्मा जी ने इस अनुपम वन की सुंदरता एवं विशिष्टता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. पंकज भारती के पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के प्रयासों को राष्ट्र एवं समाज हित में महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक बताया।
कार्यक्रम में डॉ. चन्द्रेश शुक्ला (अध्यक्ष, MPSDC), श्री सुरेंद्र गांधी (डायरेक्टर), श्री हेमंत जैन (सीए), श्री आर.आर. बंसल (सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक), श्री के.आर. धाकड़ (वरिष्ठ समाजसेवी), श्री वरुण जी (जिला मलेरिया अधिकारी) सहित सामाजिक एवं शैक्षणिक जगत की अनेक गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं।
सभी अतिथियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के माध्यम से अपनी-अपनी माताओं के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया। उपस्थित अतिथियों ने एसबीआई ऑक्सीजन बैंक के इस अनुपम वन की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणादायक पहल बताया।

Please follow and like us:
Pin Share