Headlines

*परवार सभा के संयोजन में दो दिवसीय अखिल भारतीय सर्व दिगम्बर जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन 28-29 नवम्बर को रवीन्द्र नाट्यगृह में आयोजित

इंदौर- दिगंबर जैन परवार सभा के संयोजन में, 1100 से अधिक एंट्री से बनेगा रिश्तों का महासंगम* इंदौर: श्री दिगम्बर जैन परवार सभा इंदौर के संयोजन में 26वां अखिल भारतीय सर्व दिगम्बर जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन आगामी 28-29 नवम्बर 2026 शनिवार-रविवार को रवीन्द्र नाट्यगृह, आर.एन.टी. मार्ग, इंदौर में प्रातः 10 बजे से आयोजित होने जा रहा है। परवार सभा के अध्यक्ष राकेश सिघंई एवं मिडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि दो दिवसीय इस महासम्मेलन में अब तक 1100 से अधिक युवक-युवतियों की एंट्री हो चुकी है, जिससे यह सम्मेलन इस बार भी देशभर के जैन परिवारों के लिए रिश्तों का सबसे बड़ा और सबसे विश्वसनीय मंच बन गया है। परिचय सम्मेलन के संयोजक अनिल रावत ने कहा कि परवार सभा पिछले 25 वर्षों से निरंतर पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और सेवा भाव से इस पुण्य कार्य को कर रही है और इस बार भी देश के कोने-कोने से जैन परिवार अपने योग्य पुत्र-पुत्रियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना लेकर इंदौर पधारेंगे। सम्मेलन में प्रत्याशियों का मंच से परिचय, परिवारों की आपसी मुलाकात, योग्यता एवं अपेक्षाओं पर सीधा संवाद और व्यक्तिगत चर्चा की विशेष व्यवस्था रहेगी, ताकि योग्य रिश्ते शीघ्र, सरलता और सुलभता से तय हो सकें। दो दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में समाज के वरिष्ठजन, गणमान्य अतिथि एवं बड़ी संख्या में परिवार उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन के संयोजक अनिल जैन सपू, देवेन्द्र जैन जनता, प्रदीप जैन बल्ला संदीप जैन गिन्नी हैं, विशेष सहयोगी सुदीप जैन, आशीष जैन सुतवाला हैं। परवार सभा कार्यकारिणी कार्य अध्यक्ष अनिल जैन जैनको महामंत्री अनिल रावत, उपाध्यक्ष संतीश डबडेरा कोषाध्यक्ष हेमंत मोदी एवं समस्त कार्यकारणी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सहयोगीगण इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं। परवार सभा ने समस्त जैन समाज से अपील की है कि इस दो दिवसीय महासम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर अपने परिवार के योग्य युवक-युवतियों के लिए श्रेष्ठ जीवनसाथी का चयन करें और अपने अपने घरों में शहनाई बजवाएं।

Please follow and like us:
Pin Share