भोपाल, 25 अगस्त 2026। ऑक्सीजन बैंक, बीएचईएल भोपाल में आज आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. अशोक वार्ष्णेय द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर डॉ. पंकज भारती ने उन्हें इस विशेष वन एवं इसके निर्माण की संकल्पना तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों से परिचित कराया।
इस अवसर पर श्री मिहिर कुमार जी (आरोग्य भारती), डॉ. डी. विजय कुमार(अध्यक्ष)मध्यप्रदेश अलाय्ड हेल्थकेयर काउंसिल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
डॉ. अशोक वार्ष्णेय जी ने ऑक्सीजन बैंक में विकसित किए जा रहे इस वन की सराहना करते हुए डॉ. पंकज भारती को इस महत्वपूर्ण पर्यावरणीय पहल के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं समाजहित के ऐसे कार्य राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं तथा उन्होंने डॉ. पंकज भारती से राष्ट्र और समाज के हित में इस कार्य को निरंतर आगे बढ़ाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने भी वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और अधिक से अधिक लोगों को हरित अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
ऑक्सीजन बैंक, बीएचईएल भोपाल में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. अशोक वार्ष्णेय ने किया वृक्षारोपण

