इटावा। मिशन शक्ति अभियान-5.0 के द्वितीय चरण के तहत पुलिस द्वारा चलाए जा रहे परिवार परामर्श केंद्र/नई किरण कार्यक्रम के माध्यम से चार बिखरते परिवारों को सुलह-समझौते के जरिए फिर से जोड़ने की सराहनीय पहल की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में मंगलवार को महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र में सुनवाई हुई। परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों ने दोनों पक्षों की समस्याएं सुनीं और आपसी संवाद एवं समझदारी के माध्यम से विवादों का समाधान कराया।परामर्श के बाद चार परिवारों में आपसी सहमति से समझौता कराया गया। इस दौरान महिला थाना प्रभारी प्रीति सेंगर, उप निरीक्षक बृजेंद्र बहादुर सिंह, काउंसलर चित्रा परिहार, नमिता तिवारी सहित महिला आरक्षी एवं परिवार परामर्श केंद्र के कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस ने जनता से अपील की कि छोटी-छोटी बातों को संवाद और समझदारी से सुलझाएं, क्योंकि मजबूत परिवार ही सुरक्षित समाज की आधारशिला है। इस पहल के जरिए चार परिवारों को टूटने से बचाकर फिर एक सूत्र में बांधा गया।
इटावा पुलिस ने चार बिखरते परिवारों को सुलह-समझौते से जोड़ा-महिला थानाध्यक्ष प्रीति सेंगर

