Headlines

इटावा पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

इटावा। अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बसरेहर पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थी। इसी दौरान मिली आपराधिक अभिसूचना के आधार पर पुलिस ने अतुल पुत्र सुनील, निवासी ग्राम चकवा खुर्द, थाना बसरेहर, उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है।पुलिस के मुताबिक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके विरुद्ध थाना बसरेहर में मारपीट, धमकी सहित आर्म्स एक्ट से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बलराज भाटी, उप निरीक्षक महेश कुमार, कांस्टेबल अवनीश कुमार एवं कांस्टेबल विनोद कुमार शामिल रहे।

Please follow and like us:
Pin Share