Headlines

मध्य प्रदेश में आभा कार्ड बनाने में, ग्वालियर को मिला दूसरा, सीएमएचओ हुए सम्मानित

ग्वालियर -कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग बेहतर कार्य कर रहा है। इसी तारतम्य में ग्वालियर जिले को आभा कार्ड बनाने में मध्य- प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ , इस उपलब्धि पर श्री राजेंद्र शुक्ला उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री (मध्य प्रदेश शासन) ने भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉक्टर एम.एस. सागर को उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और इस उपलब्धि पर बधाई दी , इस अवसर पर मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा आयुक्त श्री धनराजू एस. (आईएएस) एवं मध्य प्रदेश आयुषमान भारत (निरामयम) मध्य प्रदेश के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अरविंद कुमार शाह आदि उपस्थित थे ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम. एस. सागर ने इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी /कर्मचारियों को उनके द्वारा किए गए इस उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी ।

Please follow and like us:
Pin Share