इटावा -शहर के प्राचीन सिद्ध पीठ नीलकंठ महादेव मंदिर पर सावन के अन्तिम चतुर्थ सोमवार के पावन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रीना श्रीवास्तव के साथ शहर के प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।पूजा-अर्चना के उपरांत एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मंदिर परिसर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम दर्शन तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर पर आज सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं ने भोले बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा इस बार एक दर्जन से ज्यादा भक्तों ने श्रृंगीरामपुर से पैदल आकर अपनी कांवर लाकर गंगा जल का रुद्राभिषेक भी किया। तथा हर हर महादेव के नारे लगाये। यह नीलकंठ मंदिर जनपद का सबसे प्राचीन व सिद्ध मंदिर मना जाता है। यहां आने वाले भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती हैं।
श्रावण के चतुर्थ सोमवार पर एसएसपी व उनकी धर्मपत्नी ने किया महादेव का जलाभिषेक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

