इटावा- ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुद्धा पार्क के पास भटके मिले करीब पांच वर्षीय मासूम को महज दो घंटे के भीतर उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में गुमशुदा एवं भटके हुए बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाने के लिए पुलिस लगातार संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य कर रही है।23 अगस्त को थाना सिविल लाइन क्षेत्र के नुमाइश पंडाल के पास स्थित बुद्धा पार्क में करीब पांच वर्षीय बालक अकेला और रोता हुआ मिला। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित संरक्षण में लिया। पुलिस ने स्नेहपूर्वक बातचीत कर उसकी पहचान जानने का प्रयास किया। बालक ने अपना नाम अभी और पिता का नाम कृष्ण कुमार बताया।पुलिस टीम ने आसपास पूछताछ और सूचना प्रसारित कर परिजनों की तलाश शुरू की। पुलिस की सतर्कता और समन्वित प्रयासों से करीब दो घंटे में बालक के पिता का पता चल गया। पहचान एवं आवश्यक सत्यापन के बाद मासूम को सकुशल उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया।बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता के प्रति आभार जताया। पुलिस की इस पहल ने एक बार फिर साबित किया कि “हर मुस्कान की सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी” है।
ऑपरेशन मुस्कान दो घंटे में मासूम को परिजनों से मिलाया

