इटावा -पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव में नियमित जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को एसएसपी ने गंभीरता से सुना और उनके प्रार्थना पत्र प्राप्त किए।
एसएसपी ने संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता कर शिकायतों के शीघ्र, न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनने तथा प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का तत्परता और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता को न्याय दिलाने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

