Headlines

नीलकंठ मंदिर में आर्टिफिशियल ज्वैलरी से सजे भोलेनाथ का अलौकिक श्रृंगार, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा

इटावा। सावन के अंतिम चतुर्थ सोमवार के पावन अवसर पर शहर के प्राचीन सिद्धपीठ नीलकंठ महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विभिन्न प्रकार के फूलों और आर्टिफिशियल ज्वैलरी से भव्य एवं अलौकिक श्रृंगार किया गया। आकर्षक विद्युत रोशनी से सजे मंदिर की भव्यता देखते ही बन रही थी।सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे हजारों शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दिव्य श्रृंगार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयघोष गूंजते रहे।इस अवसर पर सेविन हिल्स कॉलेज के बच्चों ने भगवान शिव और माता पार्वती के स्वरूप में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों से मंदिर का वातावरण और भी भक्तिमय हो गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में नीलकंठ कमेटी के अध्यक्ष राजेश बाजपेई, महामंत्री राजीव मिश्रा, कोषाध्यक्ष लल्लन दुबे, जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक दीक्षित सहित लाल दिग्दर्शन सिंह, रमेश यादव, रामजी अवस्थी, प्रशान्त दीक्षित, सिंटू दुबे, जतिन यादव एडवोकेट, ईशू एवं संदीप शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

Please follow and like us:
Pin Share