Headlines

बंदरों के आतंक से दहशत में कॉलोनीवासी, महिला को काटकर किया घायल

इटावा। पक्का बाग स्थित विकास कॉलोनी भाग-3 में बंदरों के बढ़ते आतंक से कॉलोनीवासी दहशत में हैं। बंदरों के झुंड ने कॉलोनी निवासी सुनीता चौधरी पत्नी उपेंद्र चौधरी पर हमला कर उन्हें काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है।स्थानीय लोगों के मुताबिक कॉलोनी में लंबे समय से बंदरों की संख्या बढ़ती जा रही है। बंदर घरों की छतों और गलियों में घूमते रहते हैं और राहगीरों, खासकर महिलाओं व बच्चों पर हमला करने का खतरा बना रहता हैकॉलोनीवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से बंदरों को पकड़ने के लिए तत्काल टीम भेजकर अभियान चलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले समस्या का समाधान किया जाना जरूरी है।स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर बंदरों के आतंक से निजात दिलाने और जिम्मेदारी तय कराने की मांग की जाएगी।

Please follow and like us:
Pin Share