Headlines

ईद-मिलादुन्नबी व रक्षाबंधन को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

इटावा। ईद-मिलादुन्नबी एवं रक्षाबंधन त्योहारों के मद्देनजर सदर कोतवाली में सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह की मौजूदगी में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में धर्मगुरु, व्यापारी नेता, जुलूस आयोजक सहित शहर के प्रमुख लोग मौजूद रहे।सीओ सिटी ने सभी से दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं होगी। बरावफात जुलूस आयोजकों से निर्धारित समय और रूट का पालन करने तथा ऐसे झंडे या अन्य सामग्री का प्रयोग न करने की अपील की गई, जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो।शहरकोतवाल यशवंत सिंह ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या माहौल बिगाड़ने वाली पोस्ट से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था के साथ किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जाएगा।पीस कमेटी के सदस्यों ने त्योहारों के दौरान बिजली, पानी और सड़कों की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने की मांग रखी। अधिकारियों ने लोगों से माहौल खराब करने वालों से सतर्क रहने और किसी भी घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
बैठक में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित, कामिल कुरैशी, भारतेन्द्र भारद्वाज, आफताब खान, गुलशेर, हाजी शहंशाह वारसी, रफत अली खान, साजिद हुसैन, हनी वारसी, इंस्पेक्टर क्राइम श्री कृष्ण मुरारी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share