इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश एवं सकुशल बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बलरई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम हुए 37 वर्षीय भैरव पाल सिंह को मात्र एक घंटे में सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।19 अगस्त की रात करीब 9:50 बजे शान्ति देवी पत्नी भैरव पाल सिंह, निवासी अण्डावली, थाना बलरई ने पुलिस को सूचना दी कि उनके पति दोपहर में घर से कहीं चले गए थे और वापस नहीं लौटे हैं।सूचना मिलते ही थाना बलरई पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर पतारसी-सुरागरसी एवं संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की। पुलिस टीम के अथक प्रयास से भैरव पाल सिंह को मात्र एक घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने उन्हें सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।
बलरई पुलिस ने एक घंटे में गुम व्यक्ति को सकुशल किया बरामद

