Headlines

एसएसपी ने गंभीरता से सुनी फरियादियों की शिकायतें, निस्तारण के दिए निर्देश

इटावा। पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को नियमित जनसुनवाई कर विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।जनसुनवाई के दौरान फरियादियों ने अपनी शिकायतों से संबंधित प्रार्थना पत्र एसएसपी को सौंपे। एसएसपी ने संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से वार्ता कर शिकायतों के प्रभावी, न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। एसएसपी ने फरियादियों को उनकी समस्याओं के उचित समाधान का आश्वासन भी दिया।उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का तत्परता एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है।

Please follow and like us:
Pin Share