इटावा। थाना सैफई पुलिस ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे स्थित फूड प्लाजा की पार्किंग में कार का शीशा तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके आरोपी के कब्जे से करीब 97,500 रुपये नगद व आभूषण के साथ अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, फरीदाबाद निवासी सारिका सिंह परिवार के साथ बलिया से फरीदाबाद जा रही थीं। 104 किलोमीटर स्थित फूड प्लाजा पर नाश्ते के लिए गाड़ी रोककर परिवार प्लाजा के अंदर गया। वापस लौटने पर कार का शीशा टूटा मिला और उसमें रखे नकदी व जेवरात गायब थे। मामले में थाना सैफई में मुकदमा दर्ज किया गया था।एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना पर पुलिस ने उसरई पुलिया के पास मनोज कुमार पुत्र जीतेन्द्र बाबू निवासी हैवरा, थाना सैफई को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा-कारतूस तथा बैग से चोरी की नकदी और आभूषण बरामद हुए।पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी अरविन्द दुबे उर्फ मोनू के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक दोनों ने कार का शीशा तोड़कर दो पर्स चोरी किए थे। आरोपी के साथी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 97,500 रुपये नकद, सोने की कंठी व लॉकेट, कंगन, कान के टॉप्स तथा चांदी की पायल समेत बरामदगी की गई है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, गैंगस्टर, लूट, चोरी, अपहरण, आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
हाईवे फूड प्लाजा की पार्किंग में कार का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरफ्तार

