इटावा-पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने नियमित जनसुनवाई कर विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं।जनसुनवाई के दौरान फरियादियों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर एसएसपी ने संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता कर शिकायतों का न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता बरतते हुए समयबद्ध कार्रवाई करने को कहा।एसएसपी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का तत्परता और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करना पुलिस की प्राथमिकता है।
एसएसपी ने जनसुनवाई में फरियादियों की सुनी समस्याएं

