Headlines

पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र से लापता 12 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

इटावा-थाना चौबिया पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र और ऑपरेशन मुस्कान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता 12 वर्षीय बालक को सीसीटीवी कैमरों की मदद से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।जानकारी के अनुसार 18 अगस्त को थाना बसरेहर क्षेत्र निवासी गोपाल पुत्र विराट शर्मा राहिन रोड पर खेलते समय अचानक कहीं चला गया। बालक के बख्यारपुर टोल के कैमरे में दिखाई देने की जानकारी मिलने पर थाना चौबिया पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की।पुलिस टीम ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत आसपास के गांवों, गलियों और चौराहों पर लगे करीब 20 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में बालक ग्राम चौबिया-जैनपुरा की ओर जाता दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने तलाश तेज करते हुए ऑपरेशन मुस्कान के तहत ग्राम जैनपुरा के पास परचूनी खोखे के निकट से बालक को सकुशल बरामद कर लिया।बालक के सकुशल मिलने पर पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तत्परता और सीसीटीवी कैमरों की प्रभावी मॉनिटरिंग की सराहना की।तकनीक और मानवीय संवेदनशीलता के समन्वय से पुलिस ने एक बार फिर लापता बालक को सकुशल उसके परिजनों तक पहुंचाया।

Please follow and like us:
Pin Share