Headlines

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर नीलकंठ महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

इटावा। सावन के तीसरे सोमवार एवं नाग पंचमी के पावन पर्व पर शहर के प्राचीन सिद्धपीठ नीलकंठ महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विभिन्न प्रकार के फलों एवं 56 भोग से भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे हजारों शिवभक्तों ने भगवान नीलकंठ महादेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। सैकड़ों कांवड़ एवं डाक कांवड़ लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने गंगाजल अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, पुष्प एवं प्रसाद अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।मंदिर परिसर में दिनभर ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष गूंजते रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर कोतवाल यशवंत सिंह पुलिस बल के साथ सक्रिय रहे और मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में नीलकंठ कमेटी के अध्यक्ष राजेश बाजपेई, महामंत्री राजीव मिश्रा, कोषाध्यक्ष लल्लन दुबे, जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक दीक्षित, लाल दिग्दर्शन सिंह, रमेश यादव, रामजी अवस्थी, प्रशान्त दीक्षित, सुरेश यादव, विपुल शर्मा, जतिन यादव एडवोकेट, कार्तिक शर्मा, चिराग, लवकुश ठाकुर, बीटू, ईशु एवं संदीप शर्मा सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।नीलकंठ महादेव मंदिर को जनपद के प्राचीन एवं सिद्धपीठ मंदिरों में प्रमुख माना जाता है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।मंदिर के बाहर सावन मेले का भी आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने मेले में जमकर खरीदारी की, वहीं बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। पूरे दिन मंदिर और आसपास का क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

Please follow and like us:
Pin Share