भोपाल : अपेक्स बैंक के प्रशासक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता महेन्द्र यादव द्वारा जम्बूरी मैदान, बीएचईएल भोपाल स्थित ऑक्सीजन बैंक में वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजाक्स महेंद्र मौर्य, अशोक यादव, राघवेंद्र शर्मा, विवेक तिवारी ,रघुवंशी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
महेन्द्र यादव ने अपनी पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती जानकी देवी जी की स्मृति में ऑक्सीजन बैंक में पौधारोपण किया। इस अवसर पर ऑक्सीजन बैंक एवं यहाँ विकसित किए गए विशिष्ट मियावाकी वन के निर्माता डॉ. पंकज भारती ने उपस्थित गणमान्यजनों को इस वन की विशेषताओं, पर्यावरणीय महत्व एवं निर्माण की प्रक्रिया से अवगत कराया।
महेन्द्र यादव ने डॉ. पंकज भारती द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की अत्यंत सराहना की। उन्होंने कहा कि आज देश को डॉ. पंकज भारती जैसे युवाओं की आवश्यकता है, जो उच्च शिक्षित होने के साथ-साथ अपनी प्रतिभा और ज्ञान का उपयोग राष्ट्र एवं समाज के हित में कर रहे हैं।
अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र यादव ने किया वृक्षारोपण

