इटावा। शहर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर लालपुरा में मुनि श्री 108 विशल्य सागर महाराज जी ससंघ के पावन चातुर्मास सान्निध्य में महिला जैन मिलन, इटावा की प्रथम कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह एवं हरियाली तीज महोत्सव गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में महिला जैन मिलन की वीरांगना बहनों एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। नई कार्यकारिणी ने संगठन, समाजसेवा एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम की भव्यता एवं अनुशासन ने जैन समाज की संगठनात्मक शक्ति और महिला शक्ति का प्रभावी परिचय दिया।इस अवसर पर भारतीय जैन मिलन के पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही। उन्होंने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने के लिए मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्रदान किया। महिला जैन मिलन द्वारा जैन समाज के अध्यक्ष संजू जैन का स्वागत एवं सम्मान भी किया गया।कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती चंद्रकांता जैन, संगीता जैन एवं लवली जैन के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी पदाधिकारियों, आयोजकों एवं सहयोगियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
महिला जैन मिलन की प्रथम कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह एवं हरियाली तीज महोत्सव संपन्न

