Headlines

भगवान पार्श्वनाथ का निर्वाण लाडू महोत्सव कल

इटावा। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र नशियां जी जैन मंदिर पर जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान श्री 1008 पार्श्वनाथ का निर्वाण लाडू महोत्सव 19 अगस्त को मोक्ष सप्तमी के अवसर पर धूमधाम से मनाया जाएगा।
जैन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष संजू जैन ठेकेदार एवं महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने बताया कि परम पूज्य मुनि श्री 108 विशल्य सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से आयोजित होने वाले महोत्सव में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे।उन्होंने बताया कि प्रातः 7 बजे श्रीजी का जलाभिषेक, 7:30 बजे संगीतमय पूजन तथा 9:30 बजे निर्वाण लाडू समर्पण किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान पार्श्वनाथ की आराधना कर निर्वाण लाडू अर्पित करेंगे।मंदिर ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की गई है।

Please follow and like us:
Pin Share