इटावा। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति निरंतर समर्पण के लिए डॉ. कैलाश चंद्र यादव को CT यूनिवर्सिटी, लुधियाना में आयोजित “Bridge to Brilliance – Principal’s Honour Conclave” में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की गई।इस अवसर पर CT यूनिवर्सिटी के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी एवं विश्वविद्यालय के कुलपति ने डॉ. कैलाश चंद्र यादव को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में शिक्षा जगत से जुड़े शिक्षाविद्, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयी एवं उच्च शिक्षा के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना रहा। इस दौरान शिक्षा में नवाचार, नेतृत्व क्षमता, तकनीकी ज्ञान, करियर निर्माण एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।डॉ. कैलाश चंद्र यादव लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार, नेतृत्व क्षमता एवं आधुनिक तकनीकी ज्ञान से जोड़ने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। उनका मानना है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जिम्मेदार, संवेदनशील, आत्मनिर्भर एवं सक्षम नागरिक बनाना है।सम्मान प्राप्त करने पर डॉ. कैलाश चंद्र यादव ने CT यूनिवर्सिटी के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी, कुलपति एवं समस्त विश्वविद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक जिम्मेदारी एवं समर्पण से कार्य करने की प्रेरणा है।
विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किए गए इस सम्मान से शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. कैलाश चंद्र यादव के योगदान को नई पहचान मिली है।
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए डॉ. कैलाश चंद्र यादव CT यूनिवर्सिटी लुधियाना में सम्मानित

