इटावा। जांयट्स वेलफेयर फाउंडेशन के जांयट्स ग्रुप ऑफ़ इटावा सहेली फेडरेशन- 5 के यूनिट- 2 के तत्वाधान में ‘हरियाली तीज’ के पावन अवसर पर एक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।स्पेशल कमेटी मेंबर उषा यादव जायंट्स इंटरनेशनल ( प्रवक्ता जी.जी.आई.सी.) ने सभी जांयट्स सहेलियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सावन महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को शिव पार्वती पुनर्मिलन कथा की स्मृति में सुहागिन स्त्रियों द्वारा अपने पतियों की लंबी आयु की कामना करते हुए मनाया जाने वाला यह पर्व “हरियाली तीज” हम सब जांयट्स सहेलियों के जीवन में हर्षोल्लास के साथ एक नई सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे। इसी क्रम में पूर्व अध्यक्ष उर्वशी द्विवेदी ने कहा कि चारों ओर सावन की हरियाली की खुशहाली की महिमा को दर्शाता यह हरियाली तीज का पर्व हम सबके जीवन में सुख और समृद्धि लाए। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए फेडरेशन कोऑर्डिनेटर क्षमा दीक्षित, फेडरेशन अधिकारी संगीता अग्रवाल,सहेली अध्यक्ष विमला शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी हेनू वर्मा, आदि ने भी हरियाली तीज को लेकर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष प्रेम किशोर द्विवेदी के अपने कांग्रेस पदाधिकारीयों शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद, ज़िला महासचिव संजय दोहरे, जिला प्रवक्ता प्रेरणा ज़ुबैरी के साथ हरियाली तीज के उपलक्ष में सभी जांयट्स सहेलियों को उपहार वितरित करते हुए शुभकामनाएं दीं। इसी श्रृंखला को आगे बढ़ते हुए जांयट्स पदाधिकारीयों ने भी प्रेम किशोर द्विवेदी सहित सभी कांग्रेसियों का आभार व्यक्त करते हुए उनको पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मीनाक्षी सक्सेना, मालती दीक्षित, मनोरमा पोरवाल, कमलेश शर्मा,खुशबू पाठक, एवं अंशु बाजपेई सहित तमाम जांयट्स सहेलियां उपस्थित रहीं।
जांयट्स ग्रुप ऑफ़ इटावा सहेली फेडरेशन- 5 ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हरियाली तीज

