Headlines

गुरु पूर्णिमा पर स्वामी सुबोधानंद जी महाराज का लिया जिलाध्यक्ष संतोष चौहान ने आशीर्वाद

इटावा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, इटावा के जिलाध्यक्ष संतोष चौहान ने अपने पदाधिकारियों के साथ कालीबाड़ी मंदिर (टिक्सी टेंपल) पहुंचकर पूज्य स्वामी सुबोधानंद जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संतोष चौहान के साथ जिला महामंत्री रमेश यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कन्नौजिया एवं उनके पुत्र रौनक चौहान भी उपस्थित रहे। सभी ने गुरुदेव का आशीर्वाद लेने के साथ मंदिर परिसर स्थित गौशाला में भी दर्शन किए।इसके उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने केदारेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं पूजन-अर्चन कर जनकल्याण, सुख-समृद्धि और प्रदेश की उन्नति की कामना की।

Please follow and like us:
Pin Share