Headlines

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल में बड़ा फेरबदल, आलोक गुप्ता बने जिलाध्यक्ष

इटावा-अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री संदीप बंसल के निर्देशन तथा प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंछल की संस्तुति पर इटावा जिला कार्यकारिणी में फेरबदल किया गया। आलोक गुप्ता (कल्लू) को जिलाध्यक्ष, मनोज अग्रवाल को जिला प्रभारी, धर्मेंद्र जैन को जिला महामंत्री तथा रंजीत सिंह कुशवाहा को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल को प्रदेश मंत्री बनाया गया।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि वह व्यापारियों के हितों की रक्षा, उनके उत्पीड़न के विरोध तथा संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे। जिला प्रवक्ता इक़रार अहमद ने बताया कि जिले की सभी 84 इकाइयों को भंग कर जल्द नई समितियों का गठन किया जाएगा। साथ ही 1 से 14 अगस्त तक व्यापारी संपर्क अभियान, 16 से 27 अगस्त तक पदयात्राएं, 1 सितंबर को वाहन रैली तथा 3 सितंबर को लखनऊ में स्वदेशी व्यापारी कुंभ आयोजित किया जाएगा।प्रेस वार्ता के दौरान व्यापारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमाला एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share