ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकर के उपाध्यक्ष उदयवीरसिंह गुर्जर ने आज कैट द्वारा आयोजित भारतीय व्यापार माहोत्सव का अवलोकन किया और वह भारत मण्डपम नई दिल्ली में कैट के प्रयासांे को सराहनीय बताते हुये ग्वालियर व्यापार मेले को भी आईटीपीओ के साथ मिलकर बाडा काम करने का विश्वास जताया।
स्वदेशी वस्तुओं को राष्ट्रीय अतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिये 4 दिवसीय भारतीय व्यापर महोत्सव का आयोजन भारत मण्डपम नईदिल्ली में किया गया। आज मध्यप्रदेश के व्यापारिक प्रतिानिधियों को सम्बोधित करते हुये कैट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं चादनी चौक सांसद प्रवीन खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी की भावनाओं के अनुरूप बोकल फोर लोकल, लोकल फोर ग्लोबल की धारणा को मूर्तरूप देने के लिये कैट एवं आईटीपीओ ने मिलकर भारतीय व्यापार महोत्सव का आयोजन किया और यह आयोजन केवल विजनिस के लिये किया गया काम नहीं बल्कि भारतीय उत्पादों को राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का एक उत्सव है।
अब कैट और आईटीपीओ (इण्डिया ट्रेड प्रमोशन ओर्गनाइजेशन) मिलकर देश के प्रमुख शहरों एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रशिया, अफ्रीका एवं उन सभी विकसित राष्ट्रों में भारतीय व्यापार महोत्सव का आयेजान करेंगंे जिन 38 राष्ट्रो के साथ फ्री ट्रेड डील भारत ने की है। कैट के प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुये प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन ने कहा कि आने वाले समय में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय व्यापार महोत्सव का आयेाजन कैट एवं आईटीपीओ करेगा। इसकी तिथि एक बृहद बैठक करके की जायेगी। पदाधिकारियों को उन्होने कहा कि जिम्मेदारी लेकर काम करने के प्रति सक्रिय व्यक्ति कैट में शािमल हो और इस आन्दोलन को आगे बढाये। मंच पर कैट के नेशनल चेयरमैन बृजमोहन अग्रवाल, सीनियर वाइस चैयरमैन सत्यभूषण जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता उपस्थित थे। प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को संयुक्त अध्यक्ष गोविन्द असाटी, प्रदेश मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र शर्मा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी भारत भूषण अग्रवाल, संगठन महामंत्री राजकुमार गुप्ता, महामंत्री जितेन्द्र पचौरी, उमेश तिवारी, महिलाविंग की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रीनागांधी, भोपाल की मंजरी श्रीवास्तव, जबलपुर की सीमा सिंह चौहान, कविता जैन, रवि गुप्ता और ने सम्बोधित किया। बैठक में पवन जैन शिवपुरी, सन्देश जैन जबलपुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चन्द्रप्रकाश शिवहरे को प्रदेश उपाध्यक्ष, राजा भैया को जबलपुर संभाग का महामंत्री,, प्रशान्त गोयल को सोसल मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है। उपस्थित प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव दिये। मंच पर कैट महिलाविंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता पाटिल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

