Headlines

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस मॉडर्न स्कूल में महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं महिला थानाध्यक्ष प्रीति सेंगर के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत पुलिस मॉडर्न स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 व 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वीमेन हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई।इस दौरान साइबर अपराधों से बचाव के लिए किसी भी अंजान व्यक्ति के साथ ओटीपी साझा न करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने तथा ऑनलाइन लेन-देन एवं सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं एवं छात्राओं को जागरूकता पम्पलेट वितरित कर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।

Please follow and like us:
Pin Share