Headlines

एसएसपी के निर्देशन में पुलिस का पैदल गश्त अभियान, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की हुई सघन चेकिंग

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में शनिवार को जनपद के सभी थाना प्रभारियों, थानाध्यक्षों एवं चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त और सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बाजारों, चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं आबादी वाले क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा वाहनों की जांच की गई। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। अभियान का उद्देश्य जनपद में शांति, सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाना है।

Please follow and like us:
Pin Share