Headlines

सनातन धर्म इंटर कॉलेज में सात दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का शुभारंभ

इटावा। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, लखनऊ एवं सनातन धर्म इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘सृजन श्रृंखला’ के अंतर्गत सात दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। 17 से 23 जुलाई तक चलने वाली इस कार्यशाला में 80 से अधिक प्रशिक्षु भाग लेंगे।कार्यक्रम का शुभारंभ सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश यादव, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. उमेश यादव, सनातन धर्म इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय कुमार शर्मा तथा वरिष्ठ चित्रकार एवं मुख्य प्रशिक्षक वीरेंद्र जैन ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। छात्राओं नव्या, वैष्णवी, वैभवी एवं नंदनी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश यादव ने कहा कि चित्रकला केवल रंगों और रेखाओं का मेल नहीं, बल्कि मानवीय भावनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति है। वहीं डॉ. उमेश यादव ने ऐसी कार्यशालाओं को बच्चों की मौलिक प्रतिभा निखारने के लिए आवश्यक बताया। वरिष्ठ चित्रकार मयूरी शर्मा एवं मुख्य प्रशिक्षक वीरेंद्र जैन ने चित्रकला के आधुनिक करियर विकल्पों और रचनात्मक अभिव्यक्ति पर प्रकाश डाला।प्रधानाचार्य संजय कुमार शर्मा ने कहा कि तकनीक के दौर में भारतीय कला परंपराओं को जीवित रखना आवश्यक है। उन्होंने कार्यशाला के आयोजन के लिए संस्थान के निदेशक अतुल द्विवेदी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश कुमार शुक्ला ने किया तथा अंत में अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुलदीप कुमार, ज्ञानेंद्र तिवारी, प्रियांक मिश्र, अखिलेश पाल, दीपक द्विवेदी, अरविंद कुमार, मिथिलेश जैन सहित अनेक शिक्षक एवं कला प्रेमी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share