Headlines

जसवंतनगर पुलिस ने 132 बोतल हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब के साथ चार तस्करों को दबोचा

इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी कर रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की 132 बोतलें, परिवहन में प्रयुक्त एक स्विफ्ट कार, चार मोबाइल फोन, दो ट्रॉली बैग एवं तीन बैग बरामद किए हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह के नेतृत्व में थाना जसवंतनगर पुलिस संदिग्ध वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 132 बोतल हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने कार सवार चारों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।अभियुक्तों की पहचान पिंटू (अलीगढ़), सरोज पासवान, राहुल कुमार एवं आर्यन कुमार (तीनों बिहार निवासी) के रूप में हुई है। आरोपियों के विरुद्ध थाना जसवंतनगर में आबकारी अधिनियम की धारा 60/63/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक कमल भाटी एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा की गई।

Please follow and like us:
Pin Share